कोटद्वार। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती मनाई गई। बच्चों ने उनके जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाए।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने किया। उन्होंने जगदीश चंद्र बसु के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शिक्षक अंचल कुमार अग्रवाल ने उनकी जीवनी और उनकी खोज व आविष्कारों के बारे में अवगत कराया। शिक्षक प्रयाग दत्त चमोली ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के गुलाम रहते हुए भी कई आविष्कार किए। उन्होंने अपने आविष्कार में यह बताया कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। इस अवसर पर योगेश नेगी, गीता रावत, सुनीता पंत, श्रेया चौधरी, दीक्षा, मुस्कान बिष्ट, कीर्ति द्विवेदी, पूजा चतुर्वेदी, हेमा पांडे आदि मौजूद रहे।