कोटद्वार नगर निगम कार्यालय में 11 सूत्री मांगों के निराकरण को प्रदर्शन करते सफाई कर्मी।
- फोटो : KOTDWAR
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा, आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर दूसरे दिन भी नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में संघ के प्रदेश सचिव दिलेंद्र गोडियाल ने कहा कि अल्प वेतन मिलने से सफाई कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की साथ ही मांगों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। संगठन के नगर निगम शाखा अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि प्रांतीय संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र घाघट, धीरज गोडियाल, ज्वाला प्रसाद, जितेंद्र गोडियाल, अजय, मुकेश, बीरेंद्र, धर्मेंद्र, रवि सिंह, मोहन सिंह, राजा सिंह, मुकेश कुमार, सौरव कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, हुकुम सिंह, गुड्डी देवी और प्रवेश देवी शामिल रहे। संवाद