सतपुली। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत सतपुली ने मुख्य बाजार में सड़कों और नालियों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। राधाकृष्ण मंदिर के निकट के 11 व्यापारियों को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नोटिस थमा दिए हैं। शनिवार को कुछ अतिक्रमणकारियों ने नाली और सड़क से खुद अतिक्रमण हटाए। वहीं ईओ नगर पंचायत सीमा रावत ने बताया कि संपूर्ण नगर पंचायत से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने नगर को अतिक्रमणमुक्त करने में सभी लोगों से सहयोग की अपील की। संवाद