फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नहीं थम रहा डेंगू, 16 और मरीजों में हुई पुष्टि

Sat, 02 Sep 2023 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दो दिनों में 70 लोगों का हुआ रैपिड एंटीजन टेस्ट, अब मरीजों की संख्या पहुंची 42
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बेस अस्पताल की टेस्टिंग लैब में पिछले दो दिनों में 70 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें 16 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। राजकीय बेस अस्पताल में अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। सभी मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 32 डेंगू संदिग्ध लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई थी जिसमें 08 लोग पीड़ित मिले। जबकि शनिवार को 38 संदिग्ध जांच करने के बाद 08 अन्य लोगों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेसी ध्यानी ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों करीब 50 प्रतिशत मरीज तेज बुखार, बदनदर्द के आ रहे हैं। जिन लोगोें में डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। कई डेंगू पीड़ित ठीक हो चुके हैं जबकि कई का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


डेंगू के प्राथमिक उपचार तक सिमटा बेस अस्पताल, प्लेटलेट्स चढ़ाने की सुविधा नहीं

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट तो लगी लेकिन चार साल से नहीं मिला लाइसेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। बेस अस्पताल डेंगू के प्राथमिक उपचार तक सीमित है। यहां पर प्लेटलेट्स चढ़ाने की सुविधा की उपलब्ध नहीं है। यहां प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के लिए करीब 80 लाख रुपये की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट स्थापित की गई लेकिन चार वर्षों से इसका लाइसेंस नहीं मिल पाया है। कोटद्वार में गत दो सप्ताह में 42 डेंगू के मरीज आ चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य महकमा डेंगू के गंभीर मरीजों के उपचार की व्यवस्था नहीं जुटा पाया है। ऐसे में उन्हें रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार प्रबंधन की ओर से 20 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है लेकिन मरीजों को जरूरत पड़ने पर प्लेटलेट्स चढ़ाने की कोई सुविधा यहां उपलब्ध नहीं है। ऐसे में डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स नहीं मिलने और यहां पर प्लेटलेट्स चढ़ाने की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में महंगे दाम पर उपचार कराने की मजबूरी बनी है। वहीं बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज का कहना है कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के लाइसेंस की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। अस्पताल में डेंगू संदिग्ध लोगाें के रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं, जिससे तत्काल लोगों की रिपोर्ट आ रही है। डेंगू की पुष्टि होने पर तुरंत उपचार किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों की प्लेटलेट्स कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें