फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपुली: अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीलम चौहान ने लिया नामांकन वापस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। नगर पंचायत चुनाव में नाम वापसी के दिन बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीलम चौहान ने नाम वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी नीलम चौहान कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी होने के कारण पहले ही नाम वापसी तय मानी जा रही थी।
विज्ञापन

वहीं, सतपुली नगर पंचायत के चारों वार्ड में 11 प्रत्याशियों में से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। वार्ड नंबर-1 विकास मोहल्ले से कांग्रेस प्रत्याशी अमित रावत और भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। वार्ड नंबर-2 संत पॉल हॉस्पिटल से भाजपा प्रत्याशी रेनू घिल्डयाल, कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन रावत, निर्दलीय प्रत्याशी सत्यनारायण वेदी और महेंद्र ध्यानी चुनाव मैदान में हैं। यहां रेनू घिल्डियाल और महेंद्र ध्यानी सगे भाई-बहन हैं। वार्ड नंबर-3 बस अड्डे से कांग्रेस सभासद प्रत्याशी दीपिका मियां और भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी में सीधी टक्कर होगी। वार्ड नंबर-4 मल्ली सतपुली से भाजपा प्रत्याशी कांति देवी, कांग्रेस प्रत्याशी रिंकी रावत और निर्दलीय प्रत्याशी अनीता देवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें