फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नेशनल तांग सू डो चैंपियनशिप में समीक्षा रहीं स्टार परफाॅर्मर

Tue, 20 Jan 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में 16 से 18 जनवरी तक हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

कोटद्वार के एथलीटों ने जीते दो स्वर्ण, एक रजत व 10 कांस्य पदक
कोटद्वार। दिल्ली में आयोजित 12वीं नेशनल तांग सू डो चैंपियनशिप में योग और मार्शल आर्ट्स स्टूडियो कोटद्वार के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कोटद्वार के एथलीटों ने दो स्वर्ण, एक रजत व 10 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में समीक्षा सिंह स्टार परफॉर्मर बनकर उभरीं। उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते और अपनी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फाइटर पुरस्कार से सम्मानित हुईं।
मास्टर ट्रेनर सरिता नेगी ने बताया कि 12वीं नेशनल तांग सू डो चैंपियनशिप 16 से 18 जनवरी तक दिल्ली के तितिक्षा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कोटद्वार के 33 एथलीटों ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व तांग सू डो इंडिया के अध्यक्ष लव सेहरावत ने किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने भागीदारी कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीसरी राज्य ट्रॉफी जीती, जो राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में समीक्षा सिंह, निकिता ने स्वर्ण पदक, नकुल बिष्ट ने रजत पदक, आर्यन रावत, स्मृति नेगी, स्मृति बिष्ट, दिव्यांशु भंडारी, अंश रावत, जागृति पंत, आयांश चंद्र, आरोही, जानवी नेगी, सान्वी रावत ने कांस्य पदक जीते। अन्य मार्शल आर्ट्स विधाओं में कोटद्वार के छात्रों ने 11 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक, 11 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड की पदक तालिका को और मजबूत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें