विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही भर्ती रैली
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के छठवें दिन मंगलवार को अग्निवीर जीडी के पदों के लिए पौड़ी व टिहरी जनपद के पंजीकृत 1,029 में से 1,000 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार सुबह कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के छठवें दिन पौड़ी व टिहरी के युवाओं ने प्रतिभाग किया। भर्ती रैली के लिए रात दो बजे से ही प्रवेश स्थल काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती मैदान में ले जाया गया।
दौड़ में युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। सेना की ओर से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आगे ले जाए गए। सेना के विशेषज्ञों ने अन्य शारीरिक दक्षता जांची और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की। अगले चरण में चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा।
.
आज पौड़ी जनपद के 1132 युवा करेंगे प्रतिभाग
अग्निवीर भर्ती रैली के सातवें दिन बुधवार को (आज) पौड़ी जनपद के 1132 युवा प्रतिभाग करेंगे।