कोटद्वार। श्री शिरड़ी साईं बाबा मंदिर के 12वें वार्षिकोत्सव में साईं बाबा की शोभा यात्रा कलश, झांकियों और बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। कोटद्वार की सड़कों पर निकली बाबा की पालकी का श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
शनिवार को रेलवे कॉलोनी स्थित शिव शक्ति साईं मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा अर्चना के साथ साईं बाबा का महाभिषेक किया। शाम को धूमधाम से शहर के मुख्य मार्गों पर साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 201 महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। साईं बाबा की पालकी, सचिन आर्ट ग्रुप सहारनपुर, गुलशन नाशिक ढोल चंदौसी, शूफी पंकज ग्रुप दिल्ली, योगमय नृत्य कला मंच कोटद्वार की झांकियों ने शहर का माहौल भक्तिमय किया।
इस अवसर पर साईं बाबा मंदिर के अध्यक्ष संजय मित्तल, अशोक चौधरी, जितेंद्र भाटिया, धनेंद्र सडाना, विजय नारायण सिंह, नंद किशोर जखमोला, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, रामरतन रावत, आलोक माहेश्वरी, दीपक जैन, कविता मित्तल, सुषमा जखमोला, विम्मी बत्रा, ज्योति माहेश्वरी व प्रीति अग्रवाल आदि मौजूद थे।
-फोटो