फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुण्य तिथि पर संत निरंकारी मंडल के सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। संत निरंकारी मंडल के स्थानीय ब्रांच की ओर से मिशन के सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मानवता के प्रति समर्पित उनकी कल्याणकारी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


गिंवाई स्रोत स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ब्रांच मुखी धीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने 27 अप्रैल 1980 को मिशन की बागडोर संभाली और लगातार 36 वर्षों तक मानवता की सेवा करते रहे। उनके प्रयासों से ही यह मिशन 17 देशों से बढ़कर 60 देशों तक आध्यात्मिक रूप में विस्तृत हुआ। इस अवसर पर ज्ञान प्रचारक महात्मा केएन पोखरियाल, हरीश ढौंडियाल, रतन रावत, सुरेंद्र रावत, वीके घिल्डियाल, जगमोहन, रामगोपाल, शशि जुयाल, निर्मला चौहान, राधा अग्रवाल, रेनू नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें