फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गढ़वाल की बेटी बनी लखनऊ की मेयर, गांव में जश्न, तीन बहनों में सबसे छोटी सुषमा का ऐसा रहा सफर

Sun, 14 May 2023 09:09 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)

सार

लखनऊ की मेयर निर्वाचित होने से सुषमा खर्कवाल के गांव में लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सुषमा खर्कवाल की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है।
विज्ञापन
सुषमा खर्कवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल की बेटी सुषमा खर्कवाल के यूपी की राजधानी लखनऊ की मेयर निर्वाचित होने से उनके मायके और ससुराल में खुशी की लहर है। कोटद्वार भाबर में उनके रिश्तेदारों में भी जश्न का माहौल है। वर्तमान में उनके मायके के लोग कोटद्वार के हल्दूखाता भाबर में निवास कर रहे हैं। उनके भाई विनोद भट्ट भी लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।

सुषमा खर्कवाल के चचेरे भाई मनीष भट्ट ने बताया कि उनका परिवार कई साल पहले यमकेश्वर के भट्टगांव से कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता में निवास कर रहा है। पिता गोविंदराम भट्ट और माता का निधन हो चुका है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी है। एक भाई विनोद इन दिनों चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में ही हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakashi: घास काटने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा
विज्ञापन


वे बताते हैं कि सुषमा दीदी की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। उनके निर्वाचन से यमकेश्वर के भट्टगांव, दुगड्डा के कलढुंगा स्थित ससुराल और कोटद्वार भाबर में खुशी की लहर है। उनके मेयर बनने से दुगड्डा केे पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, पूर्व पार्षद हरीश खर्कवाल, सतीश गौड़ समेत कई लोगों ने खुशी जताई है। कहा कि सुषमा खर्कवाल ने गढ़वाल का नाम रोशन कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें