फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर बाला तीलू रौतेली स्मारिका का विमोचन

Sun, 07 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
तीलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटद्वार। वीर बाला तीलू रौतेली विचार मंच की ओर से आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वीर बाला तीलू रौतेली स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों और मौजूद लोगों ने तीलू रौतेली के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को मानपुर स्थित सिद्धबली वैंकेट हाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्वतारोही और अर्जुन पुरस्कार विजेता डा. हर्षवंती बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रंगकर्मी विरेंद्र सिंह रावत और विशाल नेगी ने सराईं नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में समां बांधा। प्रकाश गढ़वाली ने गीत के माध्यम से तीलू रौतेली की वीर गाथा सुनाई। महिलाओं ने थड़िया गीत और नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर सर्वोदयी सेवक मान सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त जेएस रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत व पूर्व विधायक भारत सिंह रावत ने वीर बाला तीलू रौतेली स्मारिका का विमोचन किया। मुख्य अतिथि ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में दुगड्डा ब्लाक की टॉपर हाईस्कूल में मेघा नेगी, गौरी गुप्ता और शगुन इंटरमीडिएट में अंजलि चौधरी, चंचल और मोनिका, जबकि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश पाने वाले होनहार छात्र आयुष्मान सिंह रावत को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष साबर सिंह रावत, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रंजना रावत, प्रताप सिंह रावत, मोहन सिंह, मेहरबान सिंह गोर्ला, भारत सिंह रावत, ठाकुर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, ताजवर सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह रावत व डा. रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें