फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगने के आरोप में युवक ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी युवक को ठगी के एक अन्य मामले में देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि युवक अविनाश रावत की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर विकास चंद्र निवासी देहरादून हाल निवासी कांडई चाकीसैंण पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अविनाश रावत ने तहरीर में कहा कि अप्रैल 2019 में उसकी देहरादून में आरोपी विकास के साथ मुलाकात हुई। आरोपी ने अपने उच्च स्तरीय राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए एम्स ऋषिकेश में कैशियर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने के लिए उसने 6 लाख रुपये की मांग की। आरोपी के झांसे में आकर युवक ने उसे 50 हजार रुपये नकद पौड़ी में, दो लाख रुपये देहरादून में और डेढ़ लाख रुपये अपनी मां के डीसीबी सतपुली के खाते से उसके खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद दो लाख रुपये अगस्त, 2019 में गूगल पे के माध्यम से उसके खाते में डाले। बताया कि आरोपी ने अप्रैल से अगस्त 2019 तक 6 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने मार्च 2021 में एम्स ऋषिकेश में कैशियर पद पर नियुक्ति मिलने का झांसा दिया। आरोपी मोबाइल पर भी निर्धारित समय में नौकरी मिलने का झांसा देता रहा। बताया कि एक सप्ताह पूर्व आरोपी विकास चंद्र नौकरी दिलाने के नाम पर इसी तरह की ठगी के आरोप में देहरादून एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे भी ठगे जाने का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी विकास चंद्र के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें