फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: उत्तराखंड जूनियर एथलेटिक मीट में कोटद्वार के धावकों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक मीट में मिनी स्टेडियम मोटाढांक के धावकों ने परचम लहराया है। प्रतियोगिता में कोटद्वार के धावकों ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में धावकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम मोटाढांक के कोच सिद्धार्थ रावत ने बताया कि उत्तराखंड एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में 21 एवं 22 सितंबर को स्टेट जूनियर एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद पौड़ी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करते हुए सब जूनियर अंडर-14 बालिका वर्ग के ट्रायथलन इवेंट में इंटर काॅलेज मोटाढांक की छात्रा कुमारी पिंकी ने रजत पदक व कुमारी रिया ने कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों धावकों का चयन नेशनल जूनियर एथलेटिक मीट के लिए भी हुआ है। अंडर-18 बालिका वर्ग की 200 मीटर फर्राटा दौड़ में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा सृष्टि सैनी ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में 400 मीटर बाधा दौड़ में एमकेवीएन कण्वघाटी के देवेश ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक धीरेंद्र कंडारी, अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत ने वास्तविक रनिंग ट्रैक एवं आधुनिक उपकरणों का अभाव होने के बावजूद इन उदीयमान खिलाड़ियों और युवा प्रशिक्षकों के प्रयासों को सराहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें