फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया अखंड भारत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की स्थानीय इकाई ने नगर में अखंड भारत दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस स्वयं सेवकों ने भारत का मानचित्र बनाकर दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता जिला प्रचारक कमल व डॉ. राकेश द्विवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अखंड भारत एक संयुक्त वृहद भारत की संकल्पना है। यह खंडित होने से पहले के भारत का स्वरूप है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को देश की अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा दी। दिनेश जुयाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत कुकरेती, सतीश देवरानी, संदीप उनियाल, बिजेंद्र मैंदोला, मनीराम शर्मा, गबर सिंह, नितिन, विपुल उनियाल, रणवीर निर्मोही, राजेश रावत, राजेश जोशी, जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें