फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दशहरा पर्व के लिए आज कोटद्वार में रहेगा रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। विजयदशमी पर्व पर शहर में लगने वाले दशहरा मेला एवं सुबह से ही बाजार में भीड़भाड़ व यातायात के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि रूट डायवर्जन व्यवस्था बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लागू रहेगी। उन्होंने आम जनता से रूट डायवर्जन का जिम्मेदारी व गंभीरता से पालन करने की अपील की। कहा कि इससे आमजन का ही आवागमन सुगम होगा और शहर में जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को ये रहेगा रूट डायवर्जन

नजीबाबाद की ओर से दुगड्डा, लैंसडौन व पौड़ी की ओर जाने वाले चारपहिया अथवा भारी वाहनों को बालासौड़ तिराहे से डायवर्ट कर देवी मंदिर से बाएं घराट रोड से डिग्री कॉलेज होते हुए बुद्धा पार्क तिराहे की ओर भेजा जाएगा। दुगड्डा की ओर से नजीबाबाद की ओर जाने वाले चारपहिया अथवा भारी वाहनों को बुद्धा पार्क तिराहे से डायवर्ट कर डिग्री कॉलेज से घराट रोड होते हुए देवी मंदिर से दाहिने बालासौड़ तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें