फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईजी रूड़की और स्फूर्ति क्लब दिल्ली ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित फुटबाल मैच से पूर्व खिलाड़ियों का परिचय लेते पूर्व मंत्? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से आयोजित गढ़वाल कप राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दो मैच खेले गए। जिसमें बीईजी रुड़की और स्फूर्ति क्लब दिल्ली ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार को स्व शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैचों का शुुुुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने किया। पहला मैच बीईजी रुड़की और उत्तराखंड फॉरेस्ट के बीच खेला गया। पहले हॉफ तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हॉफ के 40वें मिनट बीईजी रुड़की के गुरुजन ने गोल कर 1-0 से निर्णायक बढ़त बनाई। इसके बाद भी उत्तराखंड फॉरेस्ट की टीम ने गोल के अथक प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं कर पाई। जिससे रुड़की ने मैच 1-0 से अपने नाम किया।
दूसरा मैच स्फूर्ति क्लब दिल्ली और कोटद्वार स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच की हार से सबक लेकर कोटद्वार स्पोर्ट्स क्लब ने शुरुआती दौर में आक्रामक रुख अपनाए रखा और टीम के कप्तान जितेंद्र खत्री ने पहले मिनट में ही गोल मार दिया। जीतेंद्र ने टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दिल्ली ने भी अपना दमखम दिखाते हुए 23वें मिनट में मैच बराबर कर दिया। इसके बाद दिल्ली के खिलाड़ियों ने अच्छा तालमेल दिखाते हुए ऋषभ ने 34वें और 36वें मिनट में दो गोल कर टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों मेें किसी बात पर थोड़ी देर नोकझोंक हुई तो उन्हें रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमें 10 खिलाड़ियों के साथ मैैदान में गोल करने के लिए उतरी। मैच के 69वें मिनट में दिल्ली के जोई मैसी ने पेेनाल्टी किक मारकर टीम को 4-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजक खेल संस्था के अध्यक्ष अरुण भट्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, संजय मित्तल, महावीर सिंह, सुनील रावत, मनीष भट्ट, गोपाल जसोला, हरीश वर्मा, पंकज, धीरेंद्र कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज खेले जाने वाले मैच
पहला मैच अधोईवाला देहरादून और उत्तराखंड फॉरेस्ट के मध्य।
दूसरा मैच गढ़वाल रेजीमेंट और स्फूर्ति क्लब दिल्ली के बीच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें