फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दौड़ में रोहित, आरुषि, रौनक रावत और सिमरन रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जयहरीखाल। जयहरीखाल ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को अंडर-14 व अंडर-19 बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रोहित, आरुषि, रौनक रावत और सिमरन ने अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोहित, अर्णव, सावन, बालिका वर्ग में आरुषि, तनीषा, सृष्टि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अक्षय, आयुष, अर्णव, बालिका वर्ग में आरुषि, आराधना, तनीषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आयुष, अक्षय, उपेंद्र, बालिका वर्ग में वैशाली, आराधना एवं साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। गोला फेंक प्रतियोगिता में रोहित, अर्णव, रोहन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में अक्षय, सावन, रोहन, बालिका वर्ग में तनीषा, प्रेरणा, मनीषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रौनक, अजय, सौरभ, 200 मीटर दौड़ में रौनक, अजय, सावन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मयंक, सावन क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में सुमित, निखिल, हेमंत, 1500 मीटर दौड़ में सौरभ, हेमंत, मयंक क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 5000 मीटर दौड़ में निखिल प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में रौनक, सुमित, आयुष, गोला फेंक प्रतियोगिता में ओम रावत, कृष्णा, निखिल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में ओम रावत, निखिल, कृष्णा, भाला फेंक प्रतियोगिता में हेमंत, सुमित व मयंक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका नरेश देवरानी, शेखर रावत, हेमंत कुमार, राजेश डबराल, राकेश कंडवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें