खातस्यूं पट्टी के बहेली गांव में पत्थर निकालते समय पत्थर और मलबे की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई और एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया। उसे श्रीनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
पौड़ी के तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि खातस्यूं पट्टी के बहेली गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत जमीन की घेरबाड़ करने का कार्य चल रहा है। बहेली गांव निवासी विशन सिंह (63) पुत्र तेज सिंह और तोता सिंह (65) पुत्र कमल सिंह खान से पत्थर निकाल रहे थे। बृहस्पतिवार को दिन में करीब एक बजे पत्थर निकालते समय ऊपर से चट्टान भरभराकर गिर गई। पत्थर और मलबे की चपेट में आने से विशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तोता सिंह घायल हो गया। ब्यूरो