फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: श्राद्ध पक्ष में रोडवेज को और घाटा होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर रोडवेज डिपो लगातार घाटे से जूझ रहा है। डिपो अकाउंटेंट अशोक काला ने बताया कि बरसात के दौरान जगह-जगह रास्ते बंद रहने और आपदाओं के कारण अब तक डिपो को करीब 12 से 15 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि जैसे-तैसे हालात संभलने लगे थे, लेकिन रविवार से शुरू हो रहे श्राद्ध पक्ष में यात्रियों की संख्या और घटने की आशंका है। इस दौरान लोग यात्रा करने से बचते हैं और धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। कई रूटों पर तो बस का तेल खर्च भी नहीं निकल पाता। अकाउंटेंट काला ने बताया कि श्राद्ध पक्ष हर साल रोडवेज के लिए सबसे कठिन समय साबित होता है। आय घट जाती है, जबकि खर्च जस के तस रहते हैं। हालांकि, नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों में सवारियों की संख्या बढ़ने से डिपो को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें