उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 8 जनवरी को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश, चक्का जाम का कोटद्वार डिपो के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने समर्थन करते हुए हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।
शाखा अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, शाखा मंत्री विनोद सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष सुनील जुयाल ने बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व ने सामूहिक अवकाश और चक्का जाम की घोषणा की है। इसके तहत 7 जनवरी की मध्य रात्रि से कार्य बहिष्कार और चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। कर्मचारियों की मांगों में चार माह से लंबित वेतन का भुगतान करने, विशेष श्रेणी एवं संविदा कर्मचारियों के लिए विशेष नीति बनाकर उनका नियमितीकरण करने, बस संचालन में चालक, परिचालकों को ओवरटाइम देने के लिए नीति बनाना आदि शामिल है। संवाद