फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूपी के तीर्थ यात्रियों के लिए कोटद्वार से बुक हुईं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार रोडवेज डिपो की तीन बसें तीर्थयात्रा पर महाराष्ट्र जा रहे 135 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को उनके घर से दिल्ली तक लेकर जाएंगी। इस प्रयास से जहां डिपो को शत-प्रतिशत लोड फैक्टर प्राप्त होगा, वहीं, यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के अलग-अलग गांवों से 135 तीर्थ यात्रियों का जत्था शनिवार (आज) तड़के तख्त श्री हुजूर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए रवाना होगा। तीर्थ यात्रियों की मुख्य यात्रा दिल्ली से शुरू होगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नजीबाबाद तहसील के गांव कुलांडी से जसवंत सिंह, कंडरावाला से कश्मीर सिंह, जट्टीवाला से सतविंदर सिंह पोप, बड़िया से गुरजीत सिंह काका एवं डॉ. नरेंद्रपाल सिंह संधू आदि ने कोटद्वार रोडवेज डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित से संपर्क किया।एआरएम ने कोटद्वार से दिल्ली तक के साधारण किराए पर तीन बसें बुक करने की स्वीकृति प्रदान की। दिल्ली के लिए तड़के रवाना होने और तीर्थ यात्रियों के साथ सामान होने के कारण सिख नागरिकों के अनुरोध पर एआरएम ने बसों को उनके गांव तक ले जाकर यात्रियों को दिल्ली ले जाने की सुविधा प्रदान करने के प्रति आश्वस्त किया। एआरएम ने बताया कि डिपो से तीन बसों को दिल्ली तक के लिए बुक किया गया है। तीर्थ यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं, बल्कि दिल्ली तक का प्रति यात्री साधारण किराया ही लिया जाएगा। बसें समय रहते नजीबाबाद तहसील के गांवों में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें