फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छह प्रमुख पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस सेवा की रद्द, भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दीपावली पर्व पर यात्रियों को बेहतर बस सेवा देने और बेहतर आय अर्जित करने के लिए रोडवेज डिपो प्रशासन की तैयारियां ऐन मौके पर धरी रह गईं। 20 रोडवेज बसें राजनीतिक रैली में देहरादून भेज दिए जाने के बाद पर्वतीय क्षेत्र की छह महत्वपूर्ण बस सेवाओं को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

आजीविका के लिए मैदानी क्षेत्रों में गए लोग दीपावली पर्व का उल्लास मनाने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में अपने घरों को लौट रहे हैं। कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए निर्धारित समय पर बसें मिलने की उम्मीद के साथ शुक्रवार को तड़के से ही लोग कोटद्वार पहुंचने लगे थे, लेकिन यहां उन्हें रोडवेज बसें नहीं मिलने से मायूसी और परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल डिपो प्रशासन द्वारा ऐन मौके पर कोटद्वार डिपो से शुक्रवार सुबह गोपेश्वर, धुमाकोट, पोखड़ा, त्रिपालीसैंण, बीरोंखाल, किल्बोखाल की बस सेवा रद्द कर दी गई थी।
रोडवेज बसें नहीं मिलने पर यात्रियों ने डिपो कर्मचारियों से नाराजगी व्यक्त कर कहा कि अब वे अपने घरों को कब और कैसे पहुंचेंगे, क्या इस बारे में किसी ने सोचा है। एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि डिपो से 20 बसें राजनीतिक रैली में देहरादून भेजी गई हैं। मैदानी क्षेत्रों से काफी भीड़ कोटद्वार आ रही है। मैदानी क्षेत्रों में बसें निर्बाध रूप से भेजी गई हैं। बसें लौटने पर शनिवार तड़के से पर्वतीय क्षेत्रों में बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

.
-बीरोंखाल-त्रिपालीसैंण के लोग रहे ज्यादा परेशान
जीएमओयू की बस कोटद्वार से बीरोंखाल व त्रिपालीसैंण नहीं जाने और रोडवेज बस सेवा रद्द कर दिए जाने से इन दोनों ही रूट के लोग काफी परेशान रहे। उन्हें काफी परेशानी झेलने के बावजूद निजी सवारी वाहनों से महंगी यात्रा करने पर विवश होना पड़ा। जीएमओयू के यातायात प्रबंधक दीपक नेगी ने बताया कि बीरोंखाल व त्रिपालीसैंण को छोड़कर अड्डे से सभी पर्वतीय क्षेत्रों में बसें संचालित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें