फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: टेबल टेनिस में एमकेवीएन की छात्राओं ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल देवी रोड की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पौड़ी जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने अंडर-15 बालिका टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के 262 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें एमकेवीएन की नंदिनी तोमर, आरोही मलासी और वैभवी ममगाईं की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पौड़ी जिले की टीमों ने कुल तीन कांस्य पदक जीते। इनमें अंडर-15 बालिका टीम में एमकेवीएन की छात्राओं के अलावा अंडर-17 बालिका टीम में आन्या रावत, वैभवी ममगाईं और अंशिका ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालक ओपन टीम स्पर्धा में भी पौड़ी जिले की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय पहुंचने पर पदक विजेता छात्राओं का स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रकाश चंद्र कोठारी ने छात्राओं को बधाई दी। कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और खेल प्रतिभा का परिणाम है। प्रधानाचार्य ज्योति कुलाश्री और शिक्षकों ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें