फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन क्षेत्र में बनेंगी 32 करोड़ की सड़कें : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक दिलीप रावत ने कहा कि लैंसडौन विधानसभा में उनके कार्यकाल में अनेक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रथुवाढाब से मैदावन 50 किमी मोटर मार्ग के लिए 21 करोड़ और जयहरीखाल- किनगोड़ीखाल 25 किमी मोटर मार्ग के लिए 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में विवादित सड़कों को छोड़कर विभिन्न योजनाओं से 210 करोड़ रुपये की सड़कें बनाई गई। 65 करोड़ की भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कराया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लैंसडौन विस के 90 फीसदी स्कूलों को कंप्यूटर युक्त और चटाई मुक्त किया गया है। नैनीडांडा और रिखणीखाल में विद्युत वितरण उपखंड स्थापित किया गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रिखणीखाल राकेश देवरानी, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेंद्र सिंह नेगी, विवेक अग्रवाल, मेेहन सिंह नेगी, राजगौरव नौडियाल, अमित नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें