फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी एजेंसी नहीं मिलने से लटकी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि दुगड्डा के अधीन दुगड्डा, यमकेश्वर और रिखणीखाल ब्लाक की 13 नई सड़कों के नवनिर्माण के लिए वन भूमि के प्रस्ताव गठित करने के लिए विभाग को कार्यदायी एजेंसियां नहीं मिल पा रही हैं, जिससे इन मार्गों के निर्माण कार्य की प्रक्रिया लटकी हुई है।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत 6 किमी देवीखाल-जुगरसैंण-फतेहपुर मोटर मार्ग का नव निर्माण प्रस्तावित है। विभाग की ओर से ग्रामीणों की नापखेत भूमि में वर्ष 2019 में तीन किमी रोड कटिंग की गई। अवशेष 6 किमी वन भूमि, लोनिवि को अभी तक हस्तांतरित नहीं हो पाई है। निर्माण के लिए वन भूमि के हस्तांतरण के लिए वन भूमि के प्रस्ताव गठित किए जाने हैं। एई सुदेश बिंजोला का कहना है कि लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत 13 सड़कों का नव निर्माण प्रस्तावित है। इन सड़कों के लिए वन भूमि के प्रस्ताव गठित किए जाने हैं। पूर्व में दो बार टेंडर निकाले गए थे। लेकिन, कार्यदायी संस्था नहीं मिल पाई। एक बार फिर विभाग की ओर से टेंडर निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें