तीव्र मोड़ों से यातायात सुरक्षा आइना गायब
कोटद्वार। शहर और पौड़ी मार्ग पर कुछ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की ओर किसी का ध्यान नहीं है। दरअसल सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए रोड सेफ्टी कन्वेक्स मिरर (यातायात सुरक्षा आइना) कहीं गायब हो चुके हैं तो कहीं बदहाल स्थिति में है।
कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वाहनों के चालकों को कई जगहों पर खासा जोखिम उठाना होता है। कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर एक तीव्र मोड़ है। यहां दुगड्डा की ओर से आते हुए तेज ढाल भी है और वाहनों की गति काफी अधिक रहती है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यातायात सुरक्षा की दृष्टि से यहां जनवरी 2024 में रोड सेफ्टी कन्वेक्स मिरर लगाए गए थे। यहां स्टैंड तो लगा है लेकिन मिरर गायब है।
कोटद्वार से दुगड्डा के बीच दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर इन जगहों पर रोड सेफ्टी कन्वेक्स मिरर (यातायात सुरक्षा आइना) लगाने की डिमांड भेजी गई है। उपलब्ध होते ही मिरर लगाए जाएंगे। -संदीप तोमर, यातायात निरीक्षक कोटद्वार।