सड़क सुरक्षा माह के तहत लैंसडौन कोतवाली और गूमखाल चौकी पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
बृहस्पतिवार को भक्त दर्शन राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के सभागार में प्राचार्य डॉ. मामचंद की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में एसआई अशोक सिरस्वाल और एसआई रियाज अहमद ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मोटर साइकिल, स्कूटी चलाते समय हेलमेट लगाने, 18 वर्ष से कम उम्र के लोग वाहन ना चलाने, आवश्यक दस्तावेज लेकर चलने, कार आदि वाहन चलाने पर सीट बेल्ट आवश्यक रूप से लगाने की अपील की। कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से सभी सुरक्षित रह सकते हैं। संवाद