फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में मनमानी पर काम रुकवाया

Mon, 14 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में लोनिवि द्वारा बनाई जा रही एक किमी सड़क को गुणवत्ता विहीन बताते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा काटकर कार्य रुकवा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में चल रहे एक किमी सड़क निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था पर सड़क निर्माण में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि चार दिन पूर्व भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लोनिवि के सहायक अभियंता एलएस रावत को शिकायत की थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए थे, लेकिन शिकायत के बाद भी सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग पर एक निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिस कारण उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन लगातार रहता है। उन्होंने एसडीएम कोटद्वार को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस पर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि झंडीचौड़ में निर्माणाधीन सड़क का मामला उनके संज्ञान में है। मौके पर मामले की जांच करवाई जाएगी और निर्माण कार्य में कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाल सिंह, ग्रामीण हरेंद्र सिंह, गबर सिंह चौहान, विनोद देवी, राजेंद्र सिंह, तीरथ सिंह, नवीन शर्मा, राजेंद्र सिंह, मनोज सौंद, मनीश कुमार, गब्बर सिंह व अजय पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें