फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पलटी बस, महिला यात्री की मौत

Sun, 19 Jun 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा कर लौट रहे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के यात्रियों की बस बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप करीब 20 मीटर नीचे खेतों में पलट गई। हादसे में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि चालक का बायां हाथ टूट गया। हादसे में घायल 11 यात्रियों का बेस अस्पताल श्रीनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। बस में चालक-परिचालक समेत 27 लोग सवार थे।  
विज्ञापन


श्रीनगर से सुबह आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तीर्थयात्रियों को लेकर ट्रेवल्स कंपनी की तीन बसें चली। इनमें से एक बस पूर्वाह्न करीब 11 बजे मूल्यागांव के निकट अनियंत्रित होकर खेतों में गिर गई। बस आपदा पीड़ितों बच्चों के छात्रावास के रास्ते के पुश्ते में अटक गई। बस को गिरता देख आसपास से ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। इसी दौरान आईटीबीपी के जवान भी बस में यहां से गुजर रहे थे। वह भी मदद के लिए पहुंच गए।

लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला, लेकिन एक महिला अलगड्डा सुधारानी (50 वर्ष) पत्नी अलगड्डा मंजूनाथ बस के अंदर फंसी रह गई। उनको निकालने में बचाव दल को काफी मेहनत करनी पड़ी। उनको इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने से उन्हें बचाया नहीं जा सका।  देवप्रयाग के थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती यात्रियों की स्थिति सामान्य हैं। सिर्फ वाहन चालक रोशन लाल निवासी नजफगढ़ दिल्ली के बाएं हाथ में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में भर्ती घायल
चालक रोशन लाल नजफगढ़ दिल्ली, बसप्पा संगी (ग्राम कलपुरजे जिला बीजापुर कर्नाटक), ग्रुप मैनेजर धनेश प्रसाद (मंगलौर, जिला साउथ केंद्रा कर्नाटक), किट्टू (मोरियापन्ना बंगलुरू कर्नाटक), गोविंदा राजू  व उनकी पत्नी सरस्वती(चलीकेरेतासन चित्रादुर्गी कर्नाटक)
विज्ञापन


सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती लोग
रामन्ना व उनकी पत्नी जयश्री (बयाडग़ी जिला हावेरा कर्नाटक) मनोहर व उनकी पत्नी शैलजा (रानीबेनौर कर्नाटक), परिचालक प्रदीप (बिंदवा जिला हरदोई यूपी)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें