फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के तीन बजे से लगे रहे गैस के लिए लाइन में

Sun, 19 Jun 2016 09:27 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
होम डिलीवरी न होने से इंडेन गैस के उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं। कलेक्ट्रेट में रविवार को गैस भराने के लिए लोगों को तड़के तीन बजे से लाइन लगानी पड़ी। वाहन करीब साढ़े ग्यारह बजे आया तब जाकर लोगों को गैस मिल सकी।
विज्ञापन


पौड़ी गांव निवासी विधाता देवी ने बताया कि वह तड़के तीन बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गई थीं। गैस भराने में छुट्टी का दिन खराब हो गया। पौड़ी गांव की ही सावित्री देवी, सतेश्वरी देवी ने बताया कि सिलेंडर भराने के लिए तीन बजे से लाइन में लग गई थीं। कांडा गांव निवासी सुनीता देवी, न्यू विकास कालोनी निवासी ऊषा असवाल छह बजे गैस सिलेंडर भरने के लिए पहुंच गईं। महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया कि होम डिलीवरी नहीं होने के कारण उन लोगों को इस तरह की दिक्कत उठानी पड़ रही है।

इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक एनके नैथानी ने बताया कि पौड़ी शहर में गैस वितरण के बीस केंद्र निर्धारित किए गए हैं। महीने के तीसरे रविवार को कलेक्ट्रेट में गैस बांटी जाती है।  शनिवार रात को देवप्रयाग के पास गैस से लदा ट्रक खराब हो गया था। इसके चलते देरी हो गई। नैथानी ने बताया पहले की अपेक्षा अब गैस वितरण व्यवस्था काफी ठीक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें