फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Mon, 06 Jun 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डुंगरीपंथ के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते हुए एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत करने से इंकार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुंगरीपंथ और कलियासौड़ के बीच ढामक नामक स्थान में स्थानीय निवासी सुशीला देवी (75 वर्ष) पत्नी शिव सिंह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही कार की चपेट में आ गई। दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होने पर उनको बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। मृतका के बेटे के अनुसार कार चालक की कोई गलती नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें