फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हादसे में युवक की मौत, एक अन्य घायल

Sun, 03 Jan 2016 10:12 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्सू मोटर मार्ग पर मांडाखाल से आगे मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात पौड़ी-खिर्सू मोटर मार्ग पर मांडाखाल से तीन किलोमीटर आगे एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मोटर साइकिल में सवार मांडाखाल निवासी प्रफुल्ल मणि (19) पुत्र विनोद मणि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक मांडाखाल निवासी नीलेश मणि (18) पुत्र दिनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नीलेश को श्रीनगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें