फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिखणीखाल की दो बेटियां करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Sat, 02 Jan 2016 08:29 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रिखणीखाल ब्लाक की दो बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्डी की छात्रा पूजा और राजकीय इंटर कालेज कर्तिया की अंकिता ने अपने विद्यालयों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्डी के प्रधानाचार्य दीनदयाल सिंह नेगी ने बताया कि पूजा ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में त्रिकूद और लंबी कूद में स्वर्ण पदक और 100 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया है। वहीं अंकिता ने सीनियर वाक रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है जिसके कारण दोनों छात्राओं का चयन पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। छात्राओं की उपलब्धि के लिए उनके विद्यालय प्रशासनों ने उन्हें सम्मानित किया। सभी ने छात्राओं की सफलता के लिए शारीरिक शिक्षक अनुज देवरानी की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीनदयाल सिंह, शिक्षक आनंद सिंह, देवेंद्र सिंह, जसवीर सिंह ने छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में संजय केडियाल, रमेश चंद्र बलूनी, रामरतन सिंह नेगी, मंजू गौनियाल, सुधा बडोनी, ग्राम प्रधान गोविंद सिंह रावत, मनवर सिंह गुसाईं, आनंद सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें