फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंडर-14 वॉलीबाल में राइजिंग सन स्कूल की टीम विजयी

Thu, 06 Nov 2025 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल देवरामपुर में पांच दिवसीय डैफोडिल स्पोर्ट्स मीट के समापन पर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान मोटाढाक सागर बडोला, देवरामपुर के पार्षद दीपक पाठक का विद्यालय के अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट एवं प्रधानाचार्या नूतन बिष्ट ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में डैफोडिल पब्लिक स्कूल, बालक वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल, वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में राइजिंग सन, क्रिकेट बालक वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल, बालिका वर्ग में हेरिटेज स्कूल, बैडमिंटन बालक वर्ग में नवयुग पब्लिक स्कूल के युग पटवाल, बालिका वर्ग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की शीतल, टेबल टेनिस के बालक वर्ग में ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के विनायक, बालिका वर्ग में डीएवी की आन्या विजयी रहे।
वहीं, अंडर-19 कबड्डी के बालक वर्ग में स्कॉलर एकेडमी, बालिका वर्ग में एमकेवीएन, वॉलीबाल बालक वर्ग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, बालिका वर्ग में नवयुग पब्लिक स्कूल, क्रिकेट के बालक वर्ग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, बैडमिंटन बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल के पार्थ, बालिका वर्ग में डैफोडिल पब्लिक स्कूल की परी मित्तल, टेबल टेनिस के बालक वर्ग में एमकेवीएन के अभिनव, बालिका वर्ग में एमकेवीएन की नंदिनी अव्वल रही। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को अतिथियों ने ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
चरनजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें