फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति के लिए निगम के चक्कर काट रहा सैनिक

Sat, 19 Nov 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम गढ़वाल राइफल के एक सैनिक को विद्युत अनियमितता से हुए अग्निकांड की क्षतिपूर्ति नहीं दे रहा है। शॉर्ट सर्किट के कारण बीते साल 11 मार्च-2015 को ग्राम नलई, कल्जीखाल निवासी सैनिक कोमल सिंह नेगी के मकान में आगजनी से घर का सारा सामान स्वाह हो गया था। लाखों के नुकसान के इस मामले में निगम के अधिकारियों ने पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति के बाबत रिपोर्ट प्रशासन की संस्तुति के साथ अधीक्षण अभियंता को प्रेषित की, मगर इसमें डेढ़ साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सैनिक कोमल नेगी ने बताया कि वह 14वीं गढ़वाल राइफल की रानीखेत यूनिट में तैनात हैं। उन्हें हर बार छुट्टी लेकर निगम के अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।  
उधर, निगम की पौड़ी डिवीजन के अधिशासी अभियंता अभिनव रावत का कहना है कि इस मामले में जून माह में जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है, जिसका जवाब नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामला डीएम कार्यालय में तैनात इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के स्तर पर लंबित बताया और कहा कि इसे प्राथमिकता से दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें