फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सांड के हमले में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गंभीर घायल

Mon, 03 Nov 2025 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लावारिस सांड के हमले से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए देहरादून ले जाया गया है। बालासौड़ निवासी पूर्व प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद नैथानी (65) रविवार देर शाम करीब सात बजे देवी मंदिर क्षेत्र में गए हुए थे। तभी अचानक एक सांड ने हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान नेता पातीराम ध्यानी ने बताया कि परिजनों ने उन्हें बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर देहरादून ले जाया गया है। वहीं, रविवार को ही देवी रोड पर लावारिस गोवंश अचानक सामने आ जाने पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक को गंभीर चोटें आईं थीं। क्षेत्रवासी सड़क और गली-मोहल्लों में भटकने वाले निराश्रित गोवंश से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें