कोटद्वार। न्यू आदर्श रामलीला कमेटी एवं सामाजिक उत्थान समिति की ओर से सिमलचौड़ में चल रही रामलीला में मेघनाथ वध, सुलोचना सती और रावण वध लीला का मंचन किया गया। नाभि में बाण लगते ही रावण धराशायी हो गया। पूरा पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।
रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि महिला रामलीला कमेटी की अध्यक्ष सरोज रावत, धीरेंद्र सिंह पटवाल, रघुवीर सिंह गुसाईं और सरोज चौहान ने किया। रामलीला की शुरुआत लक्ष्मण- मेघनाथ युद्ध से हुई। इसके बाद अहिरावण और रावण वध का मंचन किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संजय किरण, महासचिव सत्येंद्र बिष्ट, डायरेक्टर रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।