फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की शिकायतों का तेजी से निस्तारण करें: सीडीओ

सार

पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अधिकारियों को जनता की शिकायतों के शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए गए। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों के निवारण में तेजी, पारदर्शिता और प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ गुणवंत ने कहा कि मांग संबंधी शिकायतों को नियमों के अनुसार शीघ्र क्लोज किया जाए और जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं है, उन पर नोट तैयार कर दो दिन के भीतर विकास भवन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनता की आवाज है और प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुनकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना ही अधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी है। बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर, अधीक्षण अभियंता जल निगम मोहम्मद मीशम, जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, पीएम स्वजल दीपक रावत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें