फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में उतरे भाबरवासी, सत्याग्रह जारी

Sun, 24 May 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता में नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड का एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में भाबर के कंचनपुर, हल्दूखाता में चल रहे सत्याग्रह के दूसरे दिन लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष करने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन




रविवार को दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध करना होगा और जरूरत पड़ी तो इसके लिए आक्रोश रैली भी नगर निगम ऑफिस तक ले जानी होगी। कहा कि मालन नदी के किनारे ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से जहां नदी प्रदूषित होगी, वहीं क्षेत्र का पर्यावरण भी प्रदूषित होगा। धरना देने वालों में नरेश धस्माना, देवेंद्र सिंह रावत, मोहन सिंह नेगी, गणेश रावत, कमला देवी, चंपा देवी, राजेश्वरी देवी, सीमा भट्ट, सरोज देवी, कृष्णा भट्ट, गीता बिष्ट, शांता देवी, सरोजी देवी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें