फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ क्षेत्रवासी लामबंद

Mon, 08 Dec 2025 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर लगाने का निर्णय स्थायी रूप से वापस लेने की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में क्षेत्रवासियों का तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा।
सामाजिक संगठन जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम व वार्ड-14 आमपड़ाव की पार्षद रीता देवी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय से स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज उठाने के बावजूद सरकार और स्थानीय प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए उन्हें मनगढ़ंत बिजली बिल जारी कर आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। क्षेत्रवासी इस अनावश्यक रूप से थोपे जा रहे बोझ को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

धरना सभा में प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय स्थायी रूप से वापस लिए जाने तक धरना देकर अपनी मांग लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन के समक्ष रखते रहेंगे। प्रदर्शनकारियों में गोविंद नगर से दीपक शर्मा, अरविंद वर्मा, लोकमणिपुर सिगड्डी से देवीदत्त, पदमपुर सुखरो से बीआरएस बिष्ट, विक्रम सिंह, आमपड़ाव से जीतू, सायरा, नसरीन, जलील अहमद, फाममा, आशाराम, पूर्वी झंडीचौड़ से सुनील चंद्र, वार्ड-21 से महेश नेगी, वार्ड-19 से परमानंद, सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें