फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कसाणा बिचला गांव में भू-धंसाव से आवासीय भवन खतरे की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसाना बिचला में धुमाकोट-कसाणा बिचला सड़क निर्माण में लोनिवि लैंसडौन की लापरवाही ग्रामीणों को भारी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का एलाइनमेंट गलत होने के कारण जहां गांव में भू-धसाव हो रहा है। वहीं गांव के आठ कमरों का एक आवासीय भवन व शौचालय भी खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन




नैनीडांडा ब्लॉक की पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पर ढकरीखाल तोक से उनके गांव कसाना बिचला के लिए लगभग एक साल पहले दो किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था लोनिवि लैंसडौन की ओर से इस सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी कर बिना निर्धारित समरेखण व बिना भूगर्भीय सर्वेक्षण के रोड कटिंग कर दी गई। जबकि उन्होंने सीएम पोर्टल व अधिशासी अभियंता लैंसडौन को पूर्व में ही इसकी जानकारी देते हुए भू-धंसाव के खतरे की आशंका जता दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनिवि लैंसडौन के अधिकारियों ने शिकायत का निवारण किए बगैर मनमाने ढंग से क्लोजर रिपोर्ट लगाकर शिकायत बंद कर दी। साथ ही निर्माण कार्य की जांच करने के बजाय राजनीतिक दबाव में रोड कटिंग का कार्य कराया है। इस कारण उनके आठ कमरों के आवासीय भवन के पीछे भू-धंसाव शुरू हो गया है। आवासीय भवन के पीछे बने शौचालय को जाने वाला रास्ता भी भू-धंसाव होने से क्षतिग्रस्त हो गया है। कहा कि दो दिन से बारिश नहीं हुई है, तब यह हाल है। बारिश होने पर मकान को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से भू-धंसाव को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से मकान के नीचे सुरक्षा दीवार का निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


.



मामला संज्ञान में है। कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर मकान की सुरक्षा के लिए सर्वे कर सुरक्षा दीवार का निर्माण का जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

- विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि लैंसडाैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें