फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशलाइजेशन के लिए गठित होगी क्रियान्वयन समिति

Wed, 27 Jan 2016 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गढ़वाल विवि में रेशलाइजेशन के बाद नए विभागीय ढांचे के लिए अभी कुछ और समय लगेगा। कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल ने कहा कि रेशलाइजेशन के क्रियान्वयन के लिए क्रियान्वयन समिति का गठन किया जाएगा। उसकी रिपोर्ट को कार्यपरिषद की बैठक में रखने के बाद विवि में नया विभागीय ढांचा तैयार होगा। इसमें कुछ समय लग सकता है। कुलपति प्रो. कौल ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्मचारियों के रेशलाइजेशन की घोषणा की थी।

सबको नहीं होगा फायदा
श्रीनगर। रेशलाइजेशन का फायदा सभी शिक्षणेतर कर्मचारियों को नहीं होगा। विवि में कई पद ऐसे है जिनका रेशलाइजेशन में जिक्र नहीं हैं। इन पदों को रेशलाइजेशन के तहत समायोजित करना विवि के लिए टेढी खीर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति का किया स्वागत
श्रीनगर। रेशलाइजेशन की मांग पूरी होने पर शिक्षणतेर कर्मचारियों ने कुलपति के मुख्यालय पहुंचने पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। बुधवार को कर्मचारियों ने बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल में स्वागत कार्यक्रम रखा था। कुलपति प्रो. कौल ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में ओएसडी प्रो. डीएस नेगी, कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी पदमाकर मिश्र, मुख्य नियंता एचबीएस चौहान, शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी, अमर सिंह निजवाला, पुष्कर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें