फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जल शक्ति मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने किया सिंचाई नहर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो। जल शक्ति मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को बीरोंखाल ब्लॉक के ग्रामसभा सेरा व ग्राम परिंडा में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई सिंचाई गूल का स्थलीय निरीक्षण किया।



जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञ डाॅ. ऋषिपाल सिंह ने केंद्र सरकार के निर्देश पर पौडी जनपद के अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों में लघु सिंचाई विभाग की ओर से दो वर्ष पूर्व बनाई गई सिंचाई नहरों काे देखा। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा सेरा व ग्राम परिंडा में निर्मित सिंचाई गूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा सेरा व परिंडा में पूर्वी नयार नदी पर बनी सिंचाई गूलों से काश्तकार लाभान्वित हो रहे हैं व एक साल में एक से अधिक दलहनों व सब्जियों की फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। जिसका फायदा काश्तकारों को मिल रहा है व उनकी आय भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

कहा कि राज्य व केंद्र सरकार सब्सिडी आधारित योजनाएं चला कर आम आदमी तक इसका लाभ पहुंचा रही है। इस अवसर पर उनके साथ लघु सिंचाई विभाग बीरोंखाल के कनिष्ठ अभियंता दीपक बडोला, जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञ इंजीनियर सौरभ बडोनी, समाज सेवी महेंद्र गुसांई, ग्राम सभा सेरा की निवर्तमान प्रधान रश्मि देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें