फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुलदार को बीच मार्ग पर बैठा लोगों के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। लैंसडौन से डेरियाखाल की ओर जाने वाले मार्ग पर मादा गुलदार अपने एक शावक के साथ देर शाम दिखाई दी। इस दौरान मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और लोगों में दहशत फैल गई। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कार से लैंसडौन की ओर लौट रहे रूपेश व उनकी पत्नी खुशबू व चालक मंजीत को बीच मार्ग पर बैठा एक गुलदार दिखाई दिया।
विज्ञापन

हॉर्न बजाने पर भी गुलदार मार्ग पर ही डटा रहा। चालक ने कार 50 मीटर पीछे ले जाकर खड़ी की। लगभग आधा घंटे बाद गुलदार पास ही जंगल की ओर चला गया। तब चालक ने कार को निकाला। ग्रामीण महिला पिंकी देवी और लता देवी ने बताया कि इस मार्ग पर एक गुलदार शावक के साथ कई दिन से घूम रहा है, जो दिन ढलने पर दिखाई दे रहा है। मार्ग पर बिजली की व्यवस्था नहीं है। मार्ग से गुजरने में खतरा बना हुआ है। निवर्तमान प्रधान रचना रावत के अनुसार मार्ग पर जन सुरक्षा की दृष्टि से सोलर लाइट लगवाने के लिए उन्होंने उरेड़ा विभाग के परियोजना अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें