फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लैंसडौन में सदर बाजार मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू, मिलेगी राहत

Fri, 21 Nov 2025 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। छावनी परिषद ने सदर बाजार मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। पिछले कई वर्षों से लोग मार्ग के सुधारीकरण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

250 मीटर लंबे मार्ग की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। छावनी अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद नेगी व सीईओ मोहम्मद साकिब आलम की ओर से रक्षा मंत्रालय को बोर्ड प्रस्ताव भेजा गया था। रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के बाद छावनी परिषद की ओर से 25 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति दी गई। सदर बाजार मार्ग कई जगह से क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान थे। अब सदर बाजार मार्ग पर पीसीसी कार्य शुरू होने से व्यापारियों संजय नेगी, सुरेंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि ने खुशी जाहिर कर छावनी बोर्ड का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें