फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण किया

विज्ञापन
कोटद्वार में भाजपा महिला मोर्चा के कार्याक्रम में पंडत श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनसंघ के अध्यक्ष और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने किया। उन्होंने पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि डा. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने अपनी कार्य प्रणाली से अपनी पहचान बनाई। मुख्य अतिथि ऋतु खंडूड़ी ने जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर और सैनटरी पैड बांटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश समन्वयक सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने की। कार्यक्रम में बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, पार्षद गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, रानी नेगी, पूनम खंतवाल, पूनम थपलियाल और आशा कोठारी आदि मौजूद रहे। संचालन रेनू कोटनाला ने किया।
वहीं पीपलकोटी के मायापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्जवलित कर उन्हें याद किया। मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की गाथा सुनाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, अयोध्या प्रसाद हटवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, दीपक पंत, नवीन वैष्णव, रोबिन पंवार, पंकज पुरोहित, सागर हटवाल, पवन राणा व मीना बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें