फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोडेड डंपरों से लालढांग मार्ग क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
लालढांग मार्ग पर इस तरह चल रहे ओवरलोडेड खनन के वाहन। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाबर की नदियों में रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन के काम में जुटे खनन व्यवसायियों के ओवर लोडेड डंपरों ने कोटद्वार भाबर के साथ ही चिलरखाल-लालढांग मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। डंपरों ने करीब डेढ़ साल में बने चमरिया पुल की दीवार को तोड़ते हुए एप्रोच रोड ध्वस्त कर दी है।
विज्ञापन

लालढांग निवासी नवीन चमोली, आशीष काला, दीपक कुमार, मनीष नेगी, विकास नेगी, विक्रम सिंह, सुमित्रा देवी, गुड्डी देवी का कहना है कि उनके क्षेत्र के लोग रोजमर्रा के काम के लिए लालढांग और चमरिया से कोटद्वार भाबर आवाजाही करते हैं, लेकिन इन दिनों खनन के डंपरों ने सड़क तहस नहस कर दी है। लोनिवि के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि चमरिया पुल का निर्माण करने के बाद उसे वन विभाग के हैंडओवर कर दिया गया है। डीएफओ लैंसडौन अखिलेश तिवारी का कहना है कि बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। पुल की क्षतिग्रस्त दीवार के मामले में दोषी डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

लालढांग मार्ग पर डंपरों द्वारा तोड़ी गई चमरिया पुल की दीवार और एप्रोच रोड।- फोटो : KOTDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें