नगर और आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद किया गया। इस दौरान संविधान की रक्षा करने की शपथ ली गई।
पदमपुर मोटाढांक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों में चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, अंबेडकर समिति के अध्यक्ष तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। भाबर के उत्तरी झंडीचौड़ में भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नायकों द्वारा व्यवस्था परिवर्तन के आंदोलन को आगे बढ़ाने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महासचिव सतीश ओडवाल, चंद्रमोहन राणा, आलम सिंह आदि मौजूद रहे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संविधान दिवस पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. महंथ मौर्य की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। कार्यक्रम की समन्वयक डा. सीमा चौधरी, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. किशोर चौहान, डा. अभिषेक गोयल, डा. अमित जायसवाल, डा. तनु मित्तल आदि ने विचार रखे।
ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर पेटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल रावत, प्रधानाचार्या मुन्नी रावत समेत समेत समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। बाल भारती स्कूल पदमपुर मोटाढांक में स्वयंसेवी आकांक्षा रावत ने सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, मुकेश भंडारी, रविंद्र भारद्वाज, पुनीत, संदीप रावत, विवेक परंदियाल आदि मौजूद रहे। इंटर कालेज सुरखेत में संविधान दिवस पर शिक्षक, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
.