फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों समेत 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त को ज्ञापन देने उनके कार्यालय में पहुंचे पार्षदों समेत अन्य लोगों के साथ हुई की तीखी नोकझोंक के बाद नगर आयुक्त ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पार्षदों समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पीएल शाह ने बुधवार देर शाम कोतवाली पहुंचकर मामले में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार दोपहर एक बजे वे अपने कार्यालय में दैनिक विभागीय कार्य कर रहे थे और कई फाइलें उनकी टेबिल पर थी। इस दौरान कुछ पार्षद और अन्य लोग बिना अनुमति के उनके कार्यालय में घुस गए। और सरकारी कार्य में व्यवधान पैदा किया। उक्त लोगों ने टेबिल में रखी फाइलों को फेंक दिया और फाइलों से छेड़खानी करने की कोशिश की। साथ ही उन्हें डरा धमका कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया और कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान एक घंटे तक सरकारी कामकाज बाधित रहा। कहा कि वर्तमान में कोरोना का संक्रमण चल रहा है, ऐसे में झुंड के रूप में बिना सोशल डिस्टेंस के किसी भी कार्यालय में नहीं घुसा जा सकता है। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में नगर आयुक्त की ओर से तहरीर मिल चुकी है। तहरीर के आधार पर सुधीर बहुगुणा, मालती बिष्ट, जयदीप नौटियाल, नीरूबाला खंतवाल, गायत्री भट्ट, कमल नेगी, कुलदीप सिंह रावत, पंकज भाटिया, मनीष भट्ट, दीपक लखेड़ा, सुभाष पांडेय, धीरज सिंह नेगी, नंद किशोर कुकरेती, गजेंद्र मोहन धस्माना, आशा और सुभाष केष्टवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें