फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर शराब जैसी बुराई को दूर करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
एनडीबीआर संस्था के कार्यक्रम में देवभूमि नशा मुक्त हो पुस्तक का विमोचन करते अतिथि। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
स्वयंसेवी संस्था ‘‘नन्हीं दुनिया, भावी राष्ट्र’’ ने अपना 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। संस्था के सदस्यों ने ‘देवभूमि नशामुक्त हो’ पुस्तक का विमोचन कर समाज से शराब जैसी बुराई को दूर करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बालासौड़ स्थित एक बारातघर में सुंदर लाल जोशी की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस का बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रवेश चंद्र नवानी, विशिष्ट अतिथि नीरजा गौड़, अतिथि नंदन सिंह नेगी, चंद्रमोहन जोशी और राम भरोषा कंडवाल ने ‘देवभूमि नशा मुक्त हो’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आरबी कंडवाल ने कहा कि शराब के कारण समाज खोखला होता जा रहा है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण शराब का अवैध व्यापार बढ़ रहा है। युवा इसका सेवन कर अपने भविष्य को अंधेरे की ओर ले जा रहे हैं। एक सभ्य समाज की स्थापना करने के लिए शराब जैसी समाजिक बुराई को दूर करना होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से शराब के विरोध में आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर अरुण बड़थ्वाल, सुदामा प्रसाद डोबरियाल, शालू, किरन, दीपक सिंह, पंकज सिंह, अनुराग कंडवाल, मोहित नेगी, आयुष जोशी, कमला जोशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी बड़थ्वाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें